फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: नौशेरा में पाकिस्तानी आतंकी ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराया

Mon, 04 Apr 2022 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। सेना ने उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी जिले के नौशेरा में एलओसी से घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। आतंकी से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। नौशेरा सेक्टर में रविवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।

विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि रात में एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक  ग्रुप घुसपैठ करने की फिराक में है। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। हथियार भी मिले हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी मौके का फायदा उठाकर दाखिल न हो गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें