एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने नौशेरा की ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की पुरानी मांगों को पूरा किया। सोमवार को एमएलसी ने पंचायत बरेरी, मानपुर हरिजन मोहल्ला, डनका पुली मोहल्ला तथा शाह मोहल्ला में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि एमएलसी चौधरी से कई बार लो वोल्टेज की परेशानी बताई थी। इस पर उन्होंने समस्या का समाधान कर दिया। सरपंच मनजीत सिंह, कैप्टन सुरजीत सिंह, सरपंच मुकंद लाल, युवा नेता रोहित कोहली तथा एईई अंतरपाल सिंह, विद्युत विभाग व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।