फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव : मंजाकोट में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन स्थानीय लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा उपलब्ध करायी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को मंजाकोट में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला लगाया। इसमें सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन डीडीसी उपाध्यक्ष शब्बीर खान और उपायुक्त विकास कुंडल ने किया। में में स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाएं, थूक परीक्षण, कुष्ठ परीक्षण, आंखों की जांच, ईएनटी जांच, सेहत के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण आदि सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शब्बीर खान ने आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और छूटे हुए लोगों को सेहत योजना के लिए नामांकित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें