फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा और चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
भारतीय सेना ने गुज्जर और बकरवालों के लिए पशु चिकित्सा और चिकित्सा शिविर - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने सोमवार को लूनी दरमन गांव में सामान्य और पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान सेना के डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने लोगों से अनुरोध किया कि वे सर्दी के दौरान खुद को अच्छी तरह से ढक कर रखें। मानव शरीर की उचित देखभाल न हो पाने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

शिविर में 456 लोगाें और 122 जानवरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें जरूरत के अनुसार दवाइयों दी गईं। गांव के बुजुर्गों, सरपंचों, पंचों और प्रमुख स्थानीय लोगों ने इस तरह के जीवन रक्षक और विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया है। सेना की यह पहल समाज के समग्र विकास और सेना और आवाम के बीच मौजूदा मजबूत बंधन को और मजबूत करने में एक लंबा सफर तय करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें