फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीडि़तों ने मांगा मुआवजा

Tue, 07 Apr 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंजाकोट तहसील के बाढ़ पीडि़तों ने सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। पीडि़तों ने जिला आयुक्त को बताया कि अभी तक उन्हें पिछले साल सितंबर में हुए नुकसान का भी पूरा मुआवजा नहीं मिला है। अब मार्च और अप्रैल की मूसलाधार बारिश  ने और परेशान कर दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिला है। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार ने फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। जमीन में दरारें आ गई है। बिजली, पेयजल और सरकारी राशन की भारी किल्लत है।

उन्होंने कहा कि जल्द समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मोहम्मद रशीद, खालिद हुसेन, बशीर आलम, कमर अली आदि ने मांग की कि प्रशासन मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट बनाए और पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें