राजोरी। कालाकोट इलाके में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सात बजे वायुसेना की रडार इकाई साल्यार छत्ता (कालाकोट) में तैनात सिपाही नाइक जोगिंदर पॉल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद