फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर जागरुकता के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। क्षेत्र के थन्नामंडी स्थित सरकारी डिग्री कालेज में साइबर क्राइम को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। कालेज से हसपलोटे तक शुरू की गई रैली में कालेज के दो सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया। यह रैली फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किए गए अपराधों के बारे में जागरुकता फैलाने और जनता को जागरूक करने व समय-समय पर पासवर्ड बदलकर सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने के लिए की गई थी। छात्र साइबर अपराध जागरुकता के नारे के साथ प्लेकार्ड पकड़े हुए रैली में चल रहे थे।
विज्ञापन

वहीं कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. जावेद अहमद काजी की देखरेख में रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मुदासिर मजीद (साइबर जागरुकता दिवस के नोडल अधिकारी) ने किया। प्रोफेसर एजाज नजीर, प्रोफेसर फातिमा काजी और डा. मोहम्मद इब्राहिम ने छात्रों को रैली की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। अन्य संकाय सदस्य जो रैली का हिस्सा थे, उनमें प्रोफेसर मखदूम अहमद, डा. शौकित अली, डा. अल्ताफ हुसैन, डा. जहीर अब्बास, डा. फिरदौस अहमद रेशी, डा. इरफान सिरवाल, डा. अल्ताफ हुसैन, डा. खालिद हुसैन और जुबैर अहमद रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कालेज परिसर में रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें