फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर से पहले ही स्कूल में लटकते मिले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पीढ़ी शिक्षा जोन के तहत सरकारी हाई स्कूल खुरड़ में बीरवार को छुट्टी से पहले ही ताले लटकने की सूचना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख लिया। मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर संबंधित जेडईओ के नाम जांच के आदेश जारी कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में दोपहर बाद 2:30 बजे ही ताले लटकने की सूचना मिली थी। बताया गया कि जब कई बच्चों के अभिभावक काम से स्कूल पहुंचे तो उन्हें ताला लटका मिला। इस पर अभिभावकों ने इसकी सूचना तत्काल सीईओ राजोरी को दी। सीईओ ने तत्काल जांच के आदेश जारी किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी विनोद कुमार कोेल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार स्कूल के हेड मास्टर को समय से पहले स्कूल बंद करने और अन्य शिक्षकों के स्कूल में उपस्थित न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर मात्र 2 दिन में जवाब तलब किया है। इतना ही नहीं सीईओ ने पीढ़ी शिक्षा जॉन के जेडईओ प्रवीण कांता और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल प्रोड़ी गुजरा जाहिद मलीक के नाम जांच के आदेश जारी कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें