फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के बुद्धल के शिक्षक स्कॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
राजोरी के बुद्धल के शिक्षक स्कॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। डॉ. मोहम्मद असलम ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2021 में प्रतिष्ठित स्कॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर जम्मू में अपने पैतृक स्थान द्राज कोटरांक के साथ-साथ अभिभावकोें का नाम रोशन किया है। उन्हें यह पुरस्कार अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया गया।
विज्ञापन

विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन अवधि के दौरान उनके कामकाज के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद राजोरी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि एक शिक्षक और प्रेरक होने के नाते, वह हमेशा प्राथमिक स्तर पर छात्रों को गतिशील तकनीकों और नवीन विचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को महत्व देते हैं। औपचारिक स्कूली शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर छात्रों को नवाचार और प्रौद्योगिकी से परिचित कराना समय की आवश्यकता है क्योंकि यह स्तर शिक्षा प्रणाली का आधार है।
डॉ. मोहम्मद आलम जिले के समोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के रोजगार सृजन कार्यक्रम पर एक किताब भी लिखी है। पुस्तक को प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें