राजोरी। जिले में कम साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में भाग न लेने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चार शिक्षा जोन के जोनल एजुकेशन अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा राजोेरी के दौरे के दौरान यह पाया गया कि जिले में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद साक्षरता दर बहुत कम है।
केंद्रीय मंत्रियों ने उपायुक्त से इसका कारण पूछा। जिले में साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्रियों के आदेश के बाद उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वो सभी जेडईओ से एक बैठक कर उन्हें अपने-अपने इलाकों में पंचोें, सरपंचोें और गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क करके उनकी जूम मीटिंग करें। इसी संबंध में सीईओ चौधरी गुलजार हुसैन ने बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें 4 शिक्षक दोनों के जोनल एजुकेशन अधिकारी गैरहाजिर रहे। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा अधिकारी ने एजुकेशन जोन डुंगी, नौशेरा, सुंदरबनी और बल जरालां के जेडईओ के वेतन पर रोक लगा दी है।