सुंदरबनी। बारहवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सुंदरबनी की तीन छात्राओं ने 98 प्रतिशत अंक लेकर सुंदरबनी का नाम रोशन किया है। हायर सेकेंडरी स्कूल हर्ष निकेतन की प्रेरणा शर्मा पुत्री पूर्ण चंद ने 492 अंक लेकर हासिल किए। वहीं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं नितिका शर्मा पुत्री राम कृष्ण तथा दिव्य बाली पुत्री राजेश बाली ने 492 अंक प्राप्त किए हैं।
तीनों छात्राओं ने इसका श्रेय शिक्षकों तथा अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन तथा अभिभावकों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में उन्हें पूरे सहयोग देने के कारण ही वह सफल रहीं। सुंदरबनी के पहाड़ी एवं दूर दराज के क्षेत्र देवक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा इशा पुत्री जसवीर सिंह ने सुंदरबनी के दूर दराज के क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए 490 अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए मिसाल कायम की। उसने बगैर किसी ट्यूशन के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए। इशा ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों के अच्छे मार्गदर्शन के कारण उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है।