फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए विकलांगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी तहसील मुख्यालय में क्षेत्र के विकलांगों ने शनिवार को सरकारी सहायता दिए जाने और अपंगता के कारण हर दिन पेश आ रही परेशानियों पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्दी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह जिला स्तर पर एक बड़ा प्रदर्शन एवं आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


मंडी कसबे में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विकलांग एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने जिला विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक मौलाना मोहम्मद फरीद की अगुवाई में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के हक में नारेबाजी कर रहे थे। वहीं क्षेत्र के विकलांगों की अनदेखी पर प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ भी रोष जता रहे थे।

इस अवसर पर मौलाना फरीद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा विकलांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम लोग पिछले काफी समय से विकलांगों को दी जाने वाली पेंशन बढ़ाने, विकलांगों के लिए जो हाथ से कुछ काम कर सकते हैं विशेष तौर पर स्वरोज़गार प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के साथ ही जिले में चलने वाले यात्री वाहनों में विकलांगों के लिए सीटें आरक्षित रखने और किराए में छूट दिए की मांग कर रहे हैं, लेकिन इन मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर बशीर अहमद, साबर हुसैन, अमजद और रफीक ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें