फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी मुशायरा की मेजबानी करे गा राजोरी प्रशासन; डीसी ने व्यवस्था को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। समृद्ध सूफी परंपराओं और विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए जिला प्रशासन शनिवार (आज) को जियारत शरीफ और डिग्री कॉलेज राजोेरी में सूफी उत्सव के तहत सूफी मुशायरा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त विकास कुंडल ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर इसे अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सूफीवाद की समृद्ध संस्कृति और अद्भुत शिक्षाओं, इसकी प्रथाओं और सूफी साहित्य और संगीत का जश्न मनाना है। सरकार ऋषियों और सूफी संतों की प्रतिष्ठित भूमिका को बढ़ावा देने और शांति और समन्वित परंपराओं के संदेश को प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुशायरे के संचालन के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन के सुचारु और सफल संचालन के लिए समन्वय और एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में एएसपी विवेक शेखर, एसडीएम थन्ना मंडी विकास धर, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनीस अल्ताफ नबी, जिला संस्कृति अधिकारी डॉ आलम डार, एक्सईएन जल शक्ति मुश्ताक अहमद, एक्सईएन पीडीडी मोहम्मद हसन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें