फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की

विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एलओसी के केरी स्थित केरी बटालियन ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत दो दिवसीय केरी वॉलीबाल प्रीमियर लीग का आयोजन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चार टीमें शिवाजी योद्धा क्लब, मुरादपुर टाइटंस क्लब, बंदा बहादुर स्पाइकर्स और डेहरियन निंजा (बी) शामिल हुुईं। रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मुकाबला बंदा बहादुर बनाम मुरादपुर के बीच खेला गया, जिसमे बंदा बहादुर ने मुरादपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सैन्य अधिकारी ने खिलाड़ियों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि इससे जहां एक तरफ उनके शरीर का विकास होता है तो दूसरी तरफ शरीर स्वस्थ रहेगा। युवाओं ने भी सेना के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें