राजोरी दिवस समारोह के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के तत्वावधान में वैली व्यू आर्मी पब्लिक स्कूल ने राजोरी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की। इसका उद्देश्य नवोदित बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र में रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में राजोरी के सात स्कूलों के 60 से अधिक छात्रों ने कैनवास पर कल्पनाओं को चित्रित किया।
प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में 05 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित की गई। अलग-अलग थीम रखी गईं, जिनमें स्वच्छ भारत, अपना राजोेरी और आजादी का अमृत महोत्सव शामिल रहे। छात्रों ने ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पना का बहुरूप दर्शक लाकर अदम्य भावना और प्रतिस्पर्धी विशेषताओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल और दूसरा पुरस्कार तालीम घर हायर सेकेंडरी स्कूल को मिला।
प्रतियोगिता में स्टेशन कमांडर, जेडईओ राजोरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।