दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सनातन धर्म सभा नौशेरा मे श्रीराम कथा किए जाने पर चर्चा
नौशेरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से श्री सनातन धर्म सभा के सौजन्य से रघुनाथ मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा 12 अप्रैल से सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक चलेगी। कथा में श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी जयंती भारती प्रवचन करेंगी। साध्वी द्वारा प्रभु श्रीराम के दिव्य चरित्र को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से संगीतमय शैली में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह जानकारी संस्थान के कॉर्डिनेटर स्वामी सुचेता नंद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा का शुभारंभ प्रभु वंदना से और समापन पावन श्री आरती के साथ किया जाएगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन सभी संगत के लिए लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। कथा शुभारंभ से पूर्व सायं 4 बजे संध्या फेरी निकाली जाएगी।
इस मौके पर सनातन धर्म सभा प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, स्वामी सुकर्मा नंद, सुभाष कपूर, गोपाल शर्मा, आकाश महाजन, श्याम मुरारी वर्मा, अमृत पाल सिंह आदि मौजूद रहे।