फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी दिवस के उपलक्ष्य पर सरपंच सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
राजोरी दिवस के उपलक्ष्य पर सरपंच सम्मेलन का आयोजन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सेना की तरफ से सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विकास प्रक्रिया में सभी संबंधितों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक लागू करने में सरपंचों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करना रहा। क्योंकि गांव हमारे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक ढांचे के निर्माण खंड में हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में स्टॉल लगाए गए और 60 से अधिक सरपंचों को लाइव प्रदर्शन दिया गया। स्टेशन कमांडर के साथ-साथ डीडीसी अध्यक्ष, उपायुक्त, एसएसपी और अन्य के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे। सरपंचों ने लोगों के लिए सेतु के रूप में काम करने और हर समय अवाम के साथ खड़े रहने के लिए सेना की सराहना की।
सम्मेलन में ग्रामीण विकास, वन, बागवानी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विज्ञान केंद्र, जेके ऊर्जा विकास एजेंसी, समाज कल्याण, हस्तशिल्प और ग्रामोन्नति जैसे गैर सरकारी संगठनों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें