फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में तैयारियां पूरी, आज उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुंदरबनी में महाशिवरात्रि पर कुछ लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए शिवखोड़ी जाते हैं तो काफी संख्या में लोग सुंदरबनी के वभिन्न शिव मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित गांव गंदेह के प्राचीन महाकलेश्वर मंदिर को महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से सजाया गया है। यहां पर न सिर्फ उपजिला सुंदरबनी बल्कि उपजिला खोड़ व उपजिला नौशेरा से भी हजारों की संख्या में लोग शिव मंदिर गंदेह पहुंचकर भगवान शिव की पूजा करते हैं। इसी प्रकार सुंदरबनी के साथ शिवकाशी आश्रम सुंदरबनी व शिवपुरी आश्रम बनपूरी में भी महाशिवरात्रि पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें