फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को सशक्त बनाने पर बल दिया

विज्ञापन
एडीसी पवन कुमार राष्ट्रीय बालिका दिवस की प्रतिभागी को सम्मानित करते हूए। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज में जागरूकता फैलाने और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मना गया। इस मौके पर एनएसएस इकाई और महिला अधिकारिता प्रकोष्ठ ने ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन बाल लिंग अनुपात में गिरावट और एक बेहतर कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना, विषय पर वेबिनार आयोजित किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने विचार व्यक्त किए और ई-मेल पर निबंध रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

इसमें किरणदीप कौर, मीनाक्षी देवी और नसरीन अख्तर ने क्रमशा पहला, दूसरे और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
वेबिनार को समाजसेवी पूनम शर्मा के भाषण के साथ आगे बढ़ाया गया। जगमोहन कौर, डॉली शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरिंदर कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. इनाम उल हक, प्रो. पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
राजोेरी प्रशासन ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिला प्रशासन ने सोमवार को जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य कार्यक्रम डाक बंगले में आयोजित किया गया। जहां एडीसी पवन कुमार मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज में महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए उन्हें स्वतंत्र बनाने और समाज में एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, बालिका शिक्षा के महत्व और बालिकाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह कन्या भ्रूण हत्या, लिंग असमानता और लड़कियों द्वारा सामना किए जाने वाले शारीरिक शोषण जैसे मुद्दों पर भी प्रकाश डालता है। महिलाओं के कल्याण के लिए सामूहिक उपाय करने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए एडीडीसी ने लैंगिक पूर्वाग्रह को दूर करने और लड़कियों को उनके व्यवस्थित विकास के लिए सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए की जा रही विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध करते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे महिलाओं को विभिन्न कानूनी और सामाजिक क्षेत्र की पहलों से अवगत कराएं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने उन्हें बेटी बचाओ का संदेश फैलाकर और बालिकाओं के प्रति भेद भाव को दूर करने के लिए समाज में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए भी कहा। वही खेल, शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की लड़कियां आसिया महमूद, स्वाति, विशाखा शर्मा, मंजू मन्हास, ज्योति देवी, सबीना चौधरी, यासमीन कौसर, शिल्पा चाढ़क, अमरीन अंजुम, जीवन ज्योति जमवाल, वंशिका ठाकुर और शरनाया गुप्ता को भी 10000 रुपये नकद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें