फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के मंजाकोट में चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। मंजाकोट में चोरी के एक मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से हुई चोरी के मामले में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंजाकोट पुलिस टीम चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के मालिक ने मंजाकोट थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि सात दिसंबर की रात उसकी मुख्य बाजार में बिजली के उपकरणों की दुकान से कुछ सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच टीम ने कुछ इनपुट जुटाए कि चोरी का सामान आरोपी द्वारा हयातपुरा मंजाकोट निवासी माखनदीन उर्फ मखना के घर में रखा है। पुलिस ने मकान की तलाशी के दौरान चोरी का सामान बरामद कर लिया।
बरामद सामान में दो बैटरी, दो पानी के गीजर, दो स्टेबलाइजर्स, पांच हॉटप्लेट, तारों के दस बंडल और 150 एलईडी लाइटें शामिल हैं। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार चोरोें की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी हयातपुरा मंजाकोट और अब्दुल रहमान निवासी धनोर राजोेरी के रूप में हुई। उनसे दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें