फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के जीवन और उपलब्धियों के बारे में बताया

विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा मे कार्यक्रम के दौरान
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज के सहयोग से ब्वॉयज हायर सेकेंडरी व गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर का जीवन, उपलब्धियां और योगदान, जो एक न्यायविद, एक राजनेता और भारत के पहले कानून मंत्री थे, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुरिंदर शर्मा के संरक्षण में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ. सुरिंदर शर्मा ने मुख्य अतिथि एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल का स्वागत किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि उन्होंने विभिन्न कठिनाइयों से का सामना करते हुए अपनी दूरदृष्टि और दूरदर्शिता से समाज में सुधार लाया। संविधान का निर्माण कर उन्होंने सभी को बराबरी का दर्जा दिया।
इस मौके पर अनिल गुजराल, प्रधानाचार्य गर्ल्स हायर सेकेंडरी, राकेश शर्मा प्रभारी प्राचार्य ऑफ गवर्नमेंट, सतविंदर सिंह अरोड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मधुबाला ने किया गया। संगोष्ठी का समापन भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जोगिंदर सिंह द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें