फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटनां में युवक में घायल जम्मूं रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। बाजाबाई कांगड़ी मार्ग पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आशीष कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी नीलाडब्ब भजवाल रविवार देर रात सुंदरबनी से घर जा रहा था। इस बीच सुंदरबनी नगर से एक किलोमीटर दूर बीएसएफ शिविर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से आशीष कुमार गिर कर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें