फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को लौह पुरुष बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता के नेतृत्व में विलय दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण विलय दिवस पर अवकाश घोषित करना शामिल है, न केवल राष्ट्रीय चेतना में वृद्धि हुई है, बल्कि लोगों के सम्मान में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए विबोध ने कहा कि हरि सिंह अपने समय से आगे के प्रगतिशील महाराजा, जम्मू-कश्मीर के लौह पुरुष थे। उन्हें सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए मंदिर में प्रवेश खोलने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले देश के पहले महाराजाओं में से एक माना जाता है।
महाराजा हरि सिंह राष्ट्रवादी शासक थे, जिन्होंने गोलमेज सम्मेलन में लंदन में भारत की स्वतंत्रता के लिए पूछने का साहस किया। हालांकि शेख अब्दुल्ला और कुछ अन्य नेताओं ने महाराजा के खिलाफ साजिश रची और उन्हें और जम्मू-कश्मीर के लोगों को धोखा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम महाराजा हरि सिंह के ऋणी हैं, जिन्होंने हमें इस महान राष्ट्र से जोड़ा। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रभारी पुंछ दिनेश शर्मा, भारत भूषण वैद भी मौजूद रहे।
भाजपा ने विलय दिवस पर कार्यक्र म का आयोजन किया
सुंदरबनी। भाजपा की ओर से जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह द्वारा पूर्ण रूप से विलय करने की याद में मनाए जाने वाले विलय दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल प्रधान राकेश शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विलय दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्तूबर 1947 को राज्य जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण रूप विलय करने वाले पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन कुछ राजनीतिक गलतियों के कारण जम्मू-कश्मीर को विवादित राज्य बना दिया और जिसका इंसाफ पांच अगस्त 2019 को 370 तथा 35 ए के टूटने के बाद मिला है। इस मौके पर कैप्टन सोमदत शर्मा, मोहन लाल पराशर, ज्ञान चंद शर्मा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से को मुक्त कराने की मांग
पुंछ। भाजपा की तरफ विलय दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ विलय करने के लिए महाराजा हरि सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को मुक्त करा कर उसे भारत के साथ मिलाने की मांग की। देर शाम नगर में पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा, जिला सचिव परमजीत सिंह, जिला उप प्रधान मंजीत सिंह और अभिनंदन सूदन की अगुवाई में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए। जहां उन्होंने विलय दिवस मनाते हुए महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा ने जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण विलय किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तर वर्ष बाद पूरा करते हुए जम्मू-कश्मीर में एक निशान, एक विधान एवं संविधान को लागू किया है। अभी भी जम्मू-कश्मीर का पूरी तरह भारत के साथ वियल नहीं हो पाया है। हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से को मुक्त करा कर भारत के साथ मिला कर पूर्ण विलय को सही प्रकार पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें