फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में देश के कोने-कोने से पहुंचे संत

विज्ञापन
नौशेरा ठाकुर द्वारा मे अयोध्या से पधारे साथु अपना कर्तव्य दिखाकर दर्शको का मन मोहा
विज्ञापन
नौशेरा। श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज की देखरेख में ठाकुरद्वारा खुहवाला नौशेरा में
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद वृंदावन से राम कथा करने पहुंच श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर इंद्र देवशरानंद का भव्य स्वागत किया गया। हाथों में फूल मालाएं लिए ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते श्रद्धालुों ने स्वागत किया।
शनिवार को सुबह दस बजे श्रीश्री 1008 राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती सभी प्रतिमाओं का उद्घाटन करा दर्शन के लिए खोला जाएगा। दोपहर एक बजे से चार बजे तक राम कथा होगी। सायं 8 से 11 बजे तक अयोध्या से आए कलाकार रामलीला मंचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में राजा राम, राजा रुप में, और शिव परिवार, राधा-कृष्ण, गणेश जी, धर्मराज, चित्रगुप्त, परशुराम जी, मीनाक्षी माता, वामण अवतार, दुर्गा माता, लक्ष्मी माता, संतोषी माता, लक्ष्मी नारायण, नर्सिंग भगवान, मत्स्य भगवान की मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें