नौशेरा ठाकुर द्वारा मुर्ति प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजा रोहण करते
नौशेरा। ठाकुरद्वरा में वीरवार को मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज की देखरेख में पूजन किया गया। आचार्य पंडित नरेंद्र शर्मा, आचार्य पंडित शुभम ने मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश वंदना कर ध्वजा रोहण किया।
इस मौके पर रविकांत गुप्ता, जगदीश चंद्र साहनी प्रधान सनातन धर्म सभा, सुभाष कपूर प्रधान व्यापार मंडल, रोहित कोहली पार्षद, सुखदेव शर्मा पूर्व लेक्चर आदि ने विचार व्यक्त कर 10 से 22 अक्टूबर तक मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लेने को कहा। इस मौके पर जाकिर शाहिन मिर्जा एसडीपीओ, विजय शर्मा तहसीलदार, सुखदेव सिह सम्याल एडीसी आदि मौजूद रहे।