नौशेरा। लौह पुरुष, स्वतंत्रता संग्राम और भारत की एकता में उनके योगदान पर वीरवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक छात्र शामिल हुए। सीडी वार्डन गोपाल शर्मा और सीडी प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को सीडी के विभिन्न कौशल से अवगत कराया। अनिल गुजराल ने सीडी वार्डन/ प्रशिक्षक की सराहना की। भविष्य में हमारे स्कूल में इस तरह के जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि सभी छात्रों को नागरिक सुरक्षा के बारे में पूरी जानकारी हो। संवाद