फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

Mon, 23 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
शनिवार की देर रात जिले के गांव गूतरियां में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई। उसके शव का रविवार सुबह राजासुख देव सिंह जिला अस्पताल में पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत युवक की पहयान 28 वर्षीय मोहम्मद अकरम मौलवी पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी गांव गूंतरियां मोहल्ला सोकड़ वार्ड नंबर एक के रूम में हुई है।
विज्ञापन


इस सिलसिले में पुलिस ने हादसे के वक्त युवक के साथ मौजूद उसके रिश्तेदार खादम हुसैन पुत्र शम्सदीन निवासी गूंतरियां मोहल्ला सोकड़ वार्ड नंबर एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर रात समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। दूसरी तरफ मृत युवक के परिवार वालों और हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों के बीच सुलह-समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात भारत-पाक नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव गंतरियां में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मोहम्मद रशीद के पुत्र मोलवी मोहम्मद अकरम की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुंछ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को और जिस 12 बोर की बंदूक से गोली चली थी, उसे अनने कब्जे में ले लिया। रविवार की सुबह आठ बजे शव का पंचनामा भर कर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में एक बात सामने आ रही है कि मृत युवक अपने कुछ हम उम्र रिश्तेदारों के साथ शिकार के लिए गया हुआ था कि अचानक पीछे से खादम हुसैन की बंदूक, जो कि उसके पिता के नाम से रजिस्टर है, अचानक गोली चल गई, जो मोहम्मद अकरम के पीछे से कंधे में जा धंसी। हादसे के कुछ ही देर बाद मौलवी मोहम्मद अकरम मौत हो गई। अभी इस मामले में पुलिस जांच व पूछताछ पूरी होने तक कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें