फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई किशोरी का सुराग नहीं

Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
जिले की थन्नामंडी तहसील के एक गांव से 23 दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस अभी तक नहीं तलाश कर पाई है। लापता किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात कर जल्द उनकी बेटी को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार 27 मई को किशोरी अपने घर से किसी काम के लिए बाजार आई थी, लेकिन वापिस घर नहीं पहुंची। अपने स्तर पर तालाश करने के बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस तीन हफ्ते बाद भी उसे तलाश नहीं कर पाई है। वहीं शुक्रवार को पीड़ित किशोरी के अभिभावकों ने एसएसपी राजोरी से मुलाकात कर उन्हें अपनी आप बीती सुनाई और जल्द किशोरी को तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी को बताया कि थन्नामंडी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनकी बेटी को तलाश करने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अभिभावकों ने थन्नामंडी के ही एक युवक पर उनकी बेटी को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया गया था कि युवक अकसर उनकी बेटी को परेशान किया करता था। पुलिस के पास युवक का नाम भी है, लेकिन पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। अभिभावकों ने गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस जल्द कड़े कदम उठाए व उनकी बेटी को तलाश करे, नहीं तो वह लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस  उसे तलाश करने के प्रयास कर रही है और जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें