फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Wed, 24 May 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सुंदरबनी।
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
सुंदरबनी के गंाव स्योट में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर मंगलवार को स्कूटी तथा टवेरा की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरबनी के साथ लगते गांव रायसिलयोट से राजेश कुमार पुत्र गुरां दित्ता स्कूटी (जेके11बी-8609) पर सवार होकर स्योट की तरफ  जा रहा था कि स्योट पहुंचने से पहले ही सामने से आ रहे टवैरा (जेके02बीबी-2317) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के शव को धर्मसाल पुलिस ने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टवेरा तथा स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। टवेरा चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। अभी वह गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें