फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर की टिप्पर से कुचल कर मौत

Wed, 24 May 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
धार-उधमपुर मार्ग पर डिंगी सिंबली गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात टिप्पर ने एक राहगीर को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मक्खन लाल (28) पुत्र कृष्ण चंद डुंगारा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार को डिंगी सिंबली चौक के पास  उस समय हुआ, जब मक्खन लाल किसी काम के सिलसिले में सड़क पार कर रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले की आसपास मौजूद लोगों को हादसे का पता चलता टिप्पर चालक  वहां से फरार हो गया।

बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें