पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियों द्वारा उन्हें स्थायी करने और बकाया वेतन देने के लिए शुरू की गई हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
भारी संख्या में अस्थायी कर्मियों ने पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष रोमी वर्मा व जिला सचिव अमन दत्ता ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए कोई योजना न बना कर उनके साथ धोखा कर रही है।
नौशेरा में पीएचई कर्मी अपनी मांगों को लेकर पीएचई डिवीजन परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो वह परिवार सहित सड़कों पर उतर आएंगे। इस मौके पर पुश्कर राज शर्मा, अशोक कुमार, मलिक हुसैन मिर्जा आदि थे।