फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की दरहाल तहसील के हिल टाक क्षेत्र में सरपंच व उसके कुछ अन्य साथियों ने उस समय स्कूल के हेड मास्टर व एक अन्य शिक्षक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जब वे ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस ने सरंपच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिल टाक स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में तैनात हेड मास्टर अबरार मलिक और शिक्षक मोहम्मद यूनिस शुक्रवार को स्कूल में ड्यूटी पर थे। उसी समय हिल टाक पंचायत के सरपंच मोहम्मद अक्सर अपने कुछ अन्य साथियों के साथ स्कूल में घुस आए व हेड मास्टर से कुछ कहने लगे। बताया गया है कि सरपंच उनसे कोई अवैध काम करवाने की बात कर रहा था। हेडमास्टर ने जब वैसा करने से इंकार कर दिया, तो सरपंच ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। सरपंच ने हेडमास्टर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हेड मास्टर को बचाने के प्रयास में अन्य शिक्षक मोहम्मद यूनिस पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया।
आसपास के लोगों ने हेड मास्टर और दूसरे शिक्षक को दरहाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हेड मास्टर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को दरहाल शिक्षा जोन के अन्य कई शिक्षकों ने जेडईओ कार्यालय में प्रदर्शन कर सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि यदि स्कूल में ड्यूटी कर रहे एक हेड मास्टर पर सरपंच हमला कर सकता है तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सरपंच व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सरपंच की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें