फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन के उजाले में चोरों ने सूने घर में लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के छपरियां दुर्गानगर क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने सेना के जवान के सूने घर में सेंध लगाते हुए सोने के गहने व नकदी चुरा कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना का जवान मोहम्मद शब्बीर की पत्नी सुबह घर में ताला लगा कर स्कूल ड्यूटी पर गई थी। दोपहर बाद जब वह घर लौटी तो पाया कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। भीतर जाकर देखा तो पाया कि दोनों कमरों में अलमारी के लॉकर तोड़ कर चोरों ने वहां रखे सोने के गहने, नकदी व मोबाइल चुरा लिया है। सेना के जवान की पत्नी शाहीन अख्तर के अनुसार दोनों लॉकरों में दस तोले सोने के गहने, करीब 35 हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करते हुए घर से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटा लिए हैं व चोरों की पहचान कर धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें