फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवती सहित पांच लापता महिलाएं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से लापता हुई चार महिलाओं व एक अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। एसएसपी राजोरी जुगल मनहास के अनुसार कुछ समय पहले पुलिस स्टेशन मंजाकोट में चार महिलाओं के लापता होने की चार अलग-अलग गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एसडीपीओ मंजाकोट निसार खवाजा की देखरेख में एसएचओ मंजूर कोहली की अगुवाई में मंजाकोट पुलिस ने चारों के बारे में पता लगा लिया।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन से पुलिस टीम ने पिछले 24 घंटों में सभी लापता महिलाओं को बरामद कर लिया और लापता रिपोर्टों को बंद कर दिया। जिन चार लापता महिलाओं का पता लगाया गया है, उनमें मंजाकोट के ठंडापानी गांव की एक महिला, मंजाकोट के कलाली गांव की एक, मंजाकोट के डबरोट गांव की एक और मंजाकोट की गलुती गांव की एक महिला शामिल हैं। मंजाकोट के ककोड़ा गांव से अपहृत की गई एक युवती को भी मंजाकोट पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती के अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सभी की मेडिकल जांच करने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर पता लगाना शुरू कर दिया है कि महिलाएं किन परिस्थितियों में लापता हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें