फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे बाद जंगल से मिला मासूम का क्षत-विक्षत शव

Mon, 30 Nov 2015 01:30 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की बुद्धल तहसील के कंगोटा गांव से शनिवार को लापता हुए एक छह वर्षिय मासूम बच्च का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने करीब 15 घंटे बाद जंगल से बरामद किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम करीब सात बजे बच्चा मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद जमील अपने घर के पास कुछ कर रहा था। काफी देर तक जब वह घर के अंदर नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

कुछ लोगों ने परिवार को क्षेत्र में एक तेंदुआ होने की खबर दी, तो कुछ ने तेंदुए को घर की ओर जाते भी देखने की बात कही। परिवार वालों ने तुरंत बुद्धल पुलिस थाने में बच्चे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने मासूम का क्षत-विक्षत शव कंगोटा के जंगल से बरामद कर लिया। बच्चे के कपड़े भी पुलिस को जंगल से मिले, जिससे उसकी पहचान हो पाई। एसएचओ के अनुसार बच्चे के शव को देख कर पहचान पाना भी संभव नहीं था।
विज्ञापन


उसके कपड़ों से ही परिवार ने पहचान कर बताया कि कपड़े उनके मासूम बेटे के ही हैं। मृत बच्चे के पिता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पहले भी क्षेत्र में तेंदुए के आतंक की खबरें आती रही हैं। तेंदुआ कई मवेशियों को निशाना भी बना चुका है। इसके बाद भी वन्य जीव विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें