फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की छापा मार कार्रवाई में खैर की लकड़ी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी के साथ लगते कालाकोट सब डिवीजन के गांव रैंथल में औचक छापा मार कार्रवाई के दौरान वन विभाग की तरफ से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी जब्त कर ली गई। डीएफओ नीलिमा शाह की देखरेख में रेंज अधिकारी राकेश वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक अधिकारी धर्मसाल वेद प्रकाश तथा अन्य कर्मचारियों की एक टीम ने गुप्त सूचना पर गांव रैंथल में अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी के 14 लट्ठे जब्त कर लिए। फारेस्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अवैध रूप से खैर की लकड़ी की कटाई करने वाले दोषियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में रेंज अधिकारी राकेश वर्मा का कहना है कि अवैध रूप से कटाई करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें