फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिले के थन्नामं डी में पुलिस ने एक तस्कर के पास से 140 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान अहमद अली पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी लाह थन्नामंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ थन्नामंडी डॉ. इम्तियाज अहमद की देखरेख में एसएचओ शौकत अमीन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम नाका चेकिंग की नियमित ड्यूटी पर थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान लगभग 140 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। एसएसपी राजोेरी मोहम्मद असलम ने बताया कि कुछ महीनों में जिले भर में कई ड्रग तस्करों को पकड़ा गया है और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें