फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी पैदल जा रहे दो युवा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कोटरंका के समोट तरगयी गांव के दो युवक पैदल कश्मीर घाटी की जाते लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और सेना ने दोनों की तलाश में अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खादम हुसैन और सज्जाद हुसैन जब्बर गोरा बाटा इलाके से होकर पैदल कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। रास्ते में भारी वर्षा और बर्फबारी के कारण वह रास्ता भटक गए। इसी बीच उनका परिवार से संपर्क कट गया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन से दोनों युवाओं का पता नहीं है। पुलिस और सेना ने बड़े पैमाने पर उनकी तलाश में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। परिवार वालों को उनके साथ कोई अनहोनी की आशंका है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और सेना से सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल उनके बच्चों को तलाश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें