राजोरी। बुद्धल ओल्ड ब्लॉक के तहत पड़ने वाली गखरोट बी पंचायत के नायब सरपंच की एक लाभार्थी से कमीशन के रूप में घूस के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने से हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के नायब सरपंच सादिक़ हुसैन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने की लिए योजना का लाभ प्राप्त करने वाले एक लाभार्थी से घूस लेने की ऑडियो वायरल हो रही है।
ऑडियो में नायब सरपंच लाभार्थी से मकान बनाने की लिए तीसरी किश्त जारी करने के लिए घूस स्वीकार करने की बात करते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में नायब सरपंच गोजरी भाषा में लाभार्थी से योजना के तहत मिलने वाली राशि की के लिए घूस मांग रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ बुद्धल ओल्ड मोहतशिम अहमद ने नायब सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। बीडीओ ने बताया कि पंच सरपंच ग्राम सभा के निर्णय निर्माता निर्वाचित निकाय हैं जो सरकारी अधिकारियों और ग्राम समुदाय के बीच संपर्क का केंद्र बिंदु है। जहां इस तरह का कृत्य कानून के शासन की रक्षा करने और जरूरतमंदों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रभाव डालता है।
सरपंच की ओर से इस तरह के कृत्य को गंभीरता से लिया जाता है और ऐसे कार्यों से सोशल मीडिया पर विभाग की छवि धूमिल होती है।