राजोरी जिले मे साप्ताहिक पाबंदियों का असर रविवार को भी नजर आया।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए शुक्रवार को शुरू हुई साप्ताहिक पाबंदियों का असर रविवार को भी नजर आया। शनिवार और रविवार की सुबह ठीक वही नजारा रहा जो एक साल पहले दिखा था।
सड़क पर न तो सार्वजनिक वाहन ऑटो-टैक्सी थीं, और साथ ही यात्री नदारद थे। रविवार सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार और आसपास के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। सिर्फ अस्पताल व दवा की दुकानों और जांच केंद्रों पर भी परेशान मरीज व उनके तीमारदारों की चहल-पहल देखने को मिली और आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानें खुली रहीं, लेकिन भीड़ वहां भी नहीं है। इतना जरूर है कि सुबह गली-मोहल्लों की दुकानों में लोग दूध लेने के लिए पहुंचते रहे। यहां तक कि दवा की दुकानोें पर भी कोई अधिक भीड़ देखने को नहीं मिली और बिना किसी ठोस कारण के लोग घरोें से बाहर नहीं निकले और घरों में ही दुबके रहे। वहीं कई चौक चौराहों पर पुलिस का भी कड़ा पहरा देखने को मिला।