राजोरी मे कोरोना सैंपलिंग करते हुए स्वास्थ्य कर्मि
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 34 नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार डॉक्टर और नौ स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जोे नए मामले सामने आए हैं उनमें मंजाकोट से 13, दरहाल से 10, कालाकोट से आठ और नौशेरा से तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
उपायुक्त के निर्देश पर जहां-जहां पर कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहां उनके संपर्क में अन्य लोगों की सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। विशेष कर 15 से 17 साल तक की आयु के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। ताकि बच्चों को तीसरी लहर के प्रकोप से बचाया जा सके। शनिवार को 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 2632 बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज दी गई है। जो अब तक उक्त आयु वर्ग के जिले में कुल 38 हजार 466 बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बनाई गई। परिवर्तन निदेशालय की विशेष टीमों ने शनिवार को जिले भर में कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 585 लोगों के चालान काटे है, उनसे से 45780 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं अब तक टीमों ने कुल 84 लाख, 95 हजार 154 रुपए जुर्माना वसूल किया है।