फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में 2 बीएसएफ के जवान व दो बच्चों सहित 14 कोरोना संक्रमित नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कुछ दिन में कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते शनिवार को जिले में 14 नए मामले सामने आने से कोविड एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। शनिवार को जो नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं उनमें बीएसएफ के दो जवान और दोे किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। उनमें सबसे अधिक मामले एक बार फिर सुंदरबनी ब्लॉक से ही हैं। जहां सात लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जबकि मंजाकोट ब्लॉक में 4 और दरहाल में 24 और कालाकोट में एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं दो बच्चों सहित सभी 14 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं और सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
उधर जिले में कोरोना वायरस की सैंपलिंग और ट्रेसिंग तथा वैक्सीनेशन भी युद्धस्तर पर जारी है। उपायुक्त के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह शिविर लगाकर कोविड वैक्सीनेशन भी कर रही हैं और हर आने-जाने वाले का टेस्ट भी किया जा रहा है। वहीं प्रवर्तन टीमों ने कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को 195 लोगों के चालान काटे। उनसे 19950 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

सुंदरबनी में कोरोना संक्रमण के सात मामले आए सामने
सुंदरबनी। प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड-19 प्रक्रिया को तेज करते हुए शनिवार को विभिन्न जगहों पर की गई टेस्टिंग में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त सात नए मामले पाए गए। इसके बाद हरकत में आए उपजिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण की टेस्टिंग में तेजी लाने के साथ-साथ कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क पहनने तथा भीड़ इकट्ठी नहीं होने देने के लिए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसी विनोद कुमार बहनाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण सुंदरबनी में पांव न पसार सके, इसके लिए प्रशासन की तरफ से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों को भी चाहिए कि जिस प्रकार से बीते दो वर्ष के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार से आगे भी करते रहेंगे। ताकि इस बार भी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बहुत ज्यादा जानी नुकसान न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें