फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटकता मिला यूपी निवासी मिस्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। खेवरा क्षेत्र में शनिवार की शाम को उत्तर प्रदेश निवासी एक राज मिस्त्री को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी राम मिस्त्री विक्की देव (27) पुत्र इंद्रजीत खेवरा इलाके में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह जब वह अपने अन्य साथियों को नजर नहीं आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में छानबीन शुरू की और उसके बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में फंदे से लटका मिला। एसएचओ फरीद अहमद ने बताया कि पुलिस ने राजमिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया। उसके परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें