फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी इलाके में एक सरकारी शिक्षक को कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करते हुए एक कोचिंग सेंटर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चौधरी गुलजार हुसैन से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें काफी दिन से शिकायत मिल रही थी कि थन्नामंडी शिक्षा जोन के तहत पढ़ने वाल प्राइवेट कोचिंग सेंटर और प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करते हुए बच्चों को पढ़ाने में शामिल हैं।
विज्ञापन

मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीईओ ने एक कमेटी गठित कर जांच की, तो पाया कि थन्नामंडी स्थित एक कोचिंग सेंटर में आसिफ इकबाल नामक एक सरकारी शिक्षक एक कमरे में 20 बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा है। सभी ने कोविड-19 एसओपी का पालन भी नहीं किया है, न ही मास्क पहने थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था। सरकारी शिक्षक द्वारा इस प्रकार से कोविड एसओपी के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए सीईओ ने शिक्षक को शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, जबकि कोचिंग सेंटर को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें