फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में एसटी आरक्षण पर बवाल

Tue, 05 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में एसटी के लिए सीट रिजर्व करने पर सोमवार को मोड़ा दराज वासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर रोष जताया। प्रदर्शन के चलते राजोरी-बुद्धल सड़क मार्ग स्थित
विज्ञापन

कोटरंका सब डिवीजन के मोड़ा दराज क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक सड़क रहा। प्रदर्शनकारियों ने एसटी के लिए एक सीट रिजर्व करने पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कोटरंका, बुद्धल, पीड़ी, धार साकरी, दराज, दरम्मन, केवल, फलनी, जगलानू क्षेत्रों को एसटी के लिए रिजर्व कर दिया गया है, जो उन्हें कबूल नहीं है।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर पूरण सिंह, दरहाल बुद्धल से भाजपा के इलेक्शन इंचार्ज देवराज शर्मा, कांग्रेस के युवा नेता एवं सरपंच बशारत राथर, सरपंच जमीरा बेगम ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि जहां एसटी समुदाय से संबंधित एक भी वोटर नहीं है, उस क्षेत्र को भी एसटी के लिए रिजर्व कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने इसे एक सोची समझी साजिश करार देते हुए कहा कि एसटी के लिए रिजर्व की गई सीटों के लिए न तो किसी की राय ली गई है और न ही जमीनी स्तर पर जांच की गई। कुछ नेताओं ने प्रशासन को गुमराह कर एसटी के लिए सीट रिजर्व कर दी है। करीब आठ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें