फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकून मंडी शुरू, पहले दिन 1460 रुपये किलो मूल्य तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी । किसानों द्वारा दो माह पूर्व रेशम के कीट पालकर पैदा की गई रेशम की कोकून की खरीदारी के लिए रेशम विभाग की ओर से मंगलवार से मंडी शुरू की गई। जो दो जून तक चलेगी। पहले दिन कोकूंन का दाम 1460 रुपये रहा।
विज्ञापन

कोकून के दाम पहली बार इतने उच्चतम स्तर पर मिलने के बाद किसानों में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में कोकून की पैदावार और बढ़ सकती है। इस संबंध में सेरीकल्चर विभाग के तहसील अधिकारी हरबंस लाल शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी रेशम की रिकार्ड मात्रा में पैदावार होती रही और आज पहले ही दिन मंडी में कोकून के इतने अच्छे दांम मिलने से किसानों की कीट पालने में रुचि बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें