सेना के जवान रक्तदान शिविर मे रक्तदान करते हुए
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। सेना ने रक्तदान के बारे में आवाम के बीच जागरूकता लाने के संकल्प के साथ सोमवार को फरदाला में रक्तदान शिविर लगाया। जीएमसी राजोरी के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के अलावा सेना ने रक्तदान किया।
शिविर में सेना के 50 से अधिक जवानों ने रक्तदान किया। ब्लड गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोेरी में जमा किया गया। राजोरी के पल्मा में स्थानीय लोगों के साथ एक संवाद सत्र का आयोजन किया, जिसमें रक्तदान को लेकर गलत धारणा और अंधविश्वासों को दूर किया गया। बातचीत के दौरान प्रतिभागियों को रक्तदान से संबंधित प्रक्रिया, सुरक्षा पहलुओं और स्वास्थ्य लाभों से परिचित कराया गया।