सुंदरबनी । सुंदरबनी में सोमवार तीसरे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं होने के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि क्षेत्र में अभी बारिश नहीं हुई है, लेकिन तीन दिन से आसमान पर छाए बादलों के कारण तथा सर्द हवाओं के चलने के कारण क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि सोमवार को भी अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घरों के अंदर ही दुबके रहे। इस कारण सोमवार को पाबंदी खुलने के बावजूद भी बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। संवाद