फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक ब्लॉक दिवस: डीडीसी राजोरी ने दारहाल में जन मुद्दों को सुना*

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। ब्लॉक दिवस के एक भाग के रूप में जिला प्रशासन द्वारा जनता तक पहुंचने और शिकायतों को सुनने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उपायुक्त विकास कुंडल ने बुधवार को दरहाल में दरबार लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई। शिविर में डीडीसी सदस्य इकबाल मलिक, बीडीसी असलम मलिक, सरपंच, पंच और विभिन्न क्षेत्रों की जनता ने भाग लिया। उन्होंने उपायुक्त को कई समस्याओं से अवगत कराया। शिविर के दौरान सरपंचों, पंचों और स्थानीय लोगों द्वारा बिजली आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं में तत्काल वृद्धि, पानी की कमी, सड़क की स्थिति में सुधार, स्कूलोें के दर्जे बढ़ाने, शिक्षा प्रणाली में सुधार, क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली आदि सहित कई मुद्दों को रखा गया। जनता ने मंजाकोट में ट्रॉमा अस्पताल खोलने या स्वीकृत करने, काम जल्द शुरू करने और देनदारी के भुगतान की भी मांग की।
शिविर के दौरान पेश किए गए विशिष्ट मुद्दों में जेके बैंक दरहाल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग काउंटर शामिल है। एटीएम सुविधा का प्रावधान, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, मनरेगा का लंबित भुगतान, एसडीएच दरहल में डॉक्टरों की कमी, दैनिक वेतन भोगियों के लिए नियमितीकरण, डब्ल्यूएसएस कला पानी योजना को क्रियाशील बनाने के लिए पाइप, तेली मस्जिद के लिए 25 केवीए ट्रांसफार्मर, पोल और केबल की कमी, दरहाल के लिए खेल स्टेडियम शामिल रहे।
विज्ञापन

सीईओ आरडीए ने जनता को क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का दोहन करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं की संख्या के बारे में भी बताया। इकबाल मलिक ने 73वें संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के बाद प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीडीसी ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें