फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से बेतार नदी में बाढ़

Mon, 21 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रविवार को पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से नगर के पश्चिम में बहने वाली बेतार नदी में बाढ़ आ गई। इससे कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ में घिरे घरों में रहने वाले लोग देर रात को ही सुरक्षित निकाल लिए गए, लेकिन उनके दर्जनों मवेशी अब भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने बतार नदी के आसपास
विज्ञापन

के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को नदी से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब तीन बजे बेतार नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पुंछ नगर के निकटवर्ती गांव दिगवार मलदेयालां, अजोट और गुलपुर में बाढ़ की चपेट में करीब आधा दर्जन घर आ गए। देर रात तक वे नदी के पानी में फंसे हुए थे। इस बारे में गांव अजोट के सरपंच खान मोहमद का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार रात को 12 बजे के बाद से ही बेतार नदी ने दिगवार मलदेयालां गांव से अपना रुख बदलना शुरू कर दिया था।

इससे नदी का पानी नदी किनारे खेतों में बने मकानों की तरफ  बढ़ने लगा था। ग्रामीणों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के नदी किनारे के घरों से लोगों को बाहर निकाल कर अन्य घरों में पहुंचा दिया। करीब तीन बजे तक सभी घर ढाई-तीन फु ट पानी की जद में आ गए। उनके घरों में बंधे दर्जनों मवेशी नहीं निकाले जा सके हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें